फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: राहगीरों को जख्म दे रहे सड़क किनारे टूटे जाले

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के कचहरी चौक पर सड़क के किनारे टूटे लोहे के जाले लोगों की परेशानी का सबब बने हैं। कचहरी चौक के साथ सिविल बाजार में भी यही स्थिति है। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह टूटे जालों में पांव फंसने से राहगीर और यात्री घायल हो रहे हैं। इस कारण बस में चढ़ते और उतरते समय लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सिविल बाजार में बस स्टॉप के पास नाली के ऊपर बने लोहे के जाले उखड़ गए हैं। यह शहर के सबसे व्यस्त चौक में से एक है, इसमें लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विनय मेहरा ने बताया कि हाल ही में उन्होंने ज्वाइन किया है। टूटे जालों के बारे में उन्हें उचित जानकारी नहीं है। वह इनकी जल्द जांच करवाएंगे और जल्द उनको ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें