फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राशनकार्ड धारकों को दिसंबर में आधा किलो ज्यादा आटा मिलेगा

Tue, 29 Nov 2022 09:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में नवंबर अंत और दिसंबर में बारिश और बर्फबारी की संभावना रहती है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम ने हिमाचल के बर्फीले क्षेत्रों में अतिरिक्त राशन का कोटा भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
राशन डिपो(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के 19.50 लाख राशनकार्ड धारकों को डिपुओं में अगले माह आधा किलो ज्यादा आटा मिलेगा। चावल पहले की तरह छह किलो ही मिलेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने दिसंबर के लिए राशन की अलाटमेंट जारी कर दी है। नवंबर में उपभोक्ताओं को प्रति राशनकार्ड साढ़े 12 किलो आटा दिया गया है। दिसंबर में 13 किलो आटा देने का फैसला लिया गया है। राशनकार्ड धारकों के लिए अन्य सस्ते राशन में तीन दालें मलका, माश और दाल चना, दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक शामिल है।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को यह राशन प्रदेश सरकार जबकि आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने डिपो होल्डरों को महीने की पहली तारीख को गोदामों से राशन उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला नियंत्रक अधिकारियों को डिपो से खाद्य वस्तुओं के सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल में नवंबर अंत और दिसंबर में बारिश और बर्फबारी की संभावना रहती है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम ने हिमाचल के बर्फीले क्षेत्रों में अतिरिक्त राशन का कोटा भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें