फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक, व्हाट्सऐप नहीं चला सकेंगे कर्मचारी, लगी पाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में ऑफिस आवर्स में राज्य सहकारी बैंक के अफसर और कर्मचारी मोबाइल फोन पर फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर नहीं चला सकेंगे। बैंक प्रबंधन ने इसे प्रतिबंधित कर दिया है। ऑफिस टाइम में अफसर और कर्मचारियों को मोबाइल पर कम बात करने की हिदायत भी जारी कर दी गई है। निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैंक के प्रबंध निदेशक गोपाल शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। जारी निर्देशों में स्टाफ को उच्च सैलरी पैकेज की याद दिलाते हुए कहा गया है बैंक में बिताया गया एक-एक मिनट बहुमूल्य है। इसे मोबाइल फोन पर व्यस्त रहकर व्यर्थ न गवाएं। जब कोई ग्राहक अपने काम के लिए खड़ा रहता है और कर्मचारी मोबाइल पर व्यस्त होता है तो इससे बैंक की साख प्रभावित होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

नहीं माने आदेश तो होगी कार्रवाई

कारोबार पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। प्रबंध निदेशक ने मुख्य कार्यालय सहित जिला कार्र्यालयों, और शाखाओं के प्रमुखों को इस संदर्भ में सतर्क रहने को कहा है। चेताया गया है कि अगर कोई भी स्टाफ कर्मी आदेशों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

सचिवालय में भी कुछ साइट्स की थीं ब्लॉक
भाजपा सरकार के समय राज्य सचिवालय में कुछ अफसरों और कर्मचारियों के कंप्यूटर सिस्टम पर हर समय इंटरनेट का दुरुपयोग होने की शिकायतें सामने आने के बाद तत्कालीन मुख्य सचिव राजवंत संधू ने कुछ साइट्स को ब्लॉक कर दिया था। राजवंत संधू के बदलते ही पुरानी व्यवस्थाएं फिर लागू हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें