नैहरिया ने कहा कि सोमवार सुबह ही उनके एक कार्यकर्ता ने सूचना दी कि उनकी आईडी में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड हैं। सूचना मिलने के बाद जब वह फेसबुक और इंस्टाग्राम को चेक करने लगे, तो वह उसे चला नहीं पा रहे थे।
विधायक विशाल नैहरिया के फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम आईडी को शरारती तत्वों ने हैक कर लिया। इन अकाउंटों को हैक करने के बाद शातिरों ने इन पर अश्लील सामग्री भी अपलोड कर दी। इसके बाद विधायक ने इस संबंध में पुलिस के साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। नैहरिया ने कहा कि सोमवार सुबह ही उनके एक कार्यकर्ता ने सूचना दी कि उनकी आईडी में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद जब वह फेसबुक और इंस्टाग्राम को चेक करने लगे, तो वह उसे चला नहीं पा रहे थे। विधायक ने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस के साइबर सेल को दे दी गई है। पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि विधायक की शिकायत पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।