हिमाचल की जयराम सरकार के पूर्व कृषि मंत्री व वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा का फैसबुक अकाउंट हैक हो गया। हैकर ने उनके पुराने फेसबुक अकाउंट को हैक कर दिल्ली समेत देशभर में मोदी सरकार के तीन कृषि बिलों विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पोस्ट कर दी। खास बात यह है कि 29 नवंबर को की गई पोस्ट का आईटी मंत्री या उनकी सोशल मीडिया टीम को 15 दिन तक पता ही नहीं चला। सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक से ठीक पहले उन्हें जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आनन फानन में आईटी विशेषज्ञों की मदद से अकाउंट को रिकवर कर पोस्ट को हटा दिया।