फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Explosion una: ऊना के झलेड़ा में कबाड़ की दुकान में विस्फोट से दिव्यांग कामगार की मौत

Tue, 30 Aug 2022 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

झलेड़ा में कबाड़ के गोदाम में विस्फोट की सूचना है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। विस्फोट की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
झलेड़ा में कबाड़ के गोदाम में विस्फोट। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय ऊना के साथ लगते झलेड़ा में एक कबाड़ की दुकान में मंगलवार सुबह विस्फोट से एक दिव्यांग कामगार की मौत हो गई। कामगार राजेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी झलेड़ा कबाड़ के सामान को अलग कर रहा था। उसी समय दुकान में विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो वहां राजेंद्र मृत पड़ा था। पंचायत प्रधान से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और मृतक के बड़े भाई गुरपाल सिंह की शिकायत पर दुकान के मालिक अश्वनी कुमार निवासी झलेड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरएफएसएल टीम ने भी विस्फोट के कारण जानने के लिए घटनास्थल पर सैंपल लिए। हालांकि अभी तक की जांच में यह पता नहीं चल पाया कि विस्फोट कैसे हुआ। विस्फोट स्थल पर गड्ढा बन गया था और शव वहां से करीब 10 फीट दूर लोहे के टेबल और पाइप के बीच फंसा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपी अश्वनी कुमार के खिलाफ धारा 286, 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। कबाड़ की दुकान में बाइक और कार के अलावा फ्रिज और एसी का कबाड़ रखा था। पुराने वाहनों के पार्ट को अलग-अलग करके यहां बेचा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें