हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंताओं के 96 पदों को भरने का प्रस्ताव कर्मचारी चयन बोर्ड हमीरपुर को भेजा गया है। इसमें तीन पद खेल कोटे से, 15 पद पूर्व सैनिक कोटे में भरे जाने प्रस्तावित हैं। 33 पद सामान्य वर्ग के लिए, आठ पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए, 17 अनुसूचित जाति के लिए, चार अनुसूचित जनजाति के लिए और 13 पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डडवाल ने बताया कि इन पदों को भरने के बाद कनिष्ठ अभियंताओं की कमी को पूरा किया जा सकेगा।
जेई सिविल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
उधर, प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 906 में हिमुडा में जूनियर इंजीनियर सिविल के छह पदों को भरने के लिए ली भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इनपदों के लिए अप्रैल 2021 में आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने सितंबर 2021 में लिखित परीक्षा और जनवरी 2022 में पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा करवाई। आयोग ने पोस्ट कोड 901 में जेई सिविल के पदों को भरने के लिए संबंधित विभाग से क्लेरिफिकेशन मांगी थी। जिसके बाद भर्ती परीक्षा परिणाम को संकलित कर घोषित किया गया। इसमें रोलनंबर 906000078 सुनील कुमार, 906000084 रोहित चंदेल, 906000226 नीरज ठाकुर, 906001196 रजत भंगालिया, 906001634 मुरारी लाल और रोलनंबर 906001980 प्रदीप कुमार का चयन इन पदों के लिए हुआ है।