हिमाचल में डीजल 48 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। हिमाचल मंत्रिमंडल ने डीजल पर वैट एक प्रतिशत बढ़ा दिया है। कैबिनेट ने फैसला लिया है कि घाटे से उबरने के लिए हिमाचल में मूल्य वर्द्धित कर (वैट) की दरें बाहरी राज्यों की तर्ज पर बढ़ाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हुए महत्वपूर्ण फैसले के तहत डीजल पर वैट को 9.60 से बढ़ाकर 10.60 प्रतिशत तय किया गया है। इसके लिए वैट नियमों में संशोधन होगा।
वैट बढ़ने से अब डीजल के दाम बढ़ जाएंगे। इससे वाहनमालिकों और फिर आम जनता पर असर पड़ेगा। किरायों में भी वृद्घि हो सकती है।