फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार, 60 नए पदाधिकारी किए शामिल, मनोज मुख्य सलाहकार

Thu, 23 Jan 2025 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 नए प्रतिनिधियों का चयन उनके कार्य-प्रदर्शन, क्षेत्रीय अनुभव और कर्मचारियों के प्रति समर्पण को ध्यान में रखकर किया गया।
विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें 60 नए पदाधिकारियों  और सदस्यों को शामिल किया गया है। नए प्रतिनिधियों का चयन उनके कार्य-प्रदर्शन, क्षेत्रीय अनुभव और कर्मचारियों के प्रति समर्पण को ध्यान में रखकर किया गया। महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि नई कार्यकारिणी में ध्यान रखा गया है कि कार्यकारिणी में विभिन्न विभागों से प्रतिनिधि मौजूद हों ताकि सभी कर्मचारियों के मुद्दों पर सही तरीके से विचार-विमर्श किया जा सके। त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि इस विस्तार के माध्यम से महासंघ को और अधिक सशक्त किया जाएगा ताकि कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार तक सही तरीके से पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार से जल्द जेसीसी की बैठक करने का आग्रह किया जाएगा। इसमें अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने, महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी और लंबित एरियर जैसे प्रमुख मुद्दों पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से इस बार यह ध्यान रखा गया है कि कार्यकारिणी में विभिन्न विभागों से प्रतिनिधि मौजूद हों ताकि सभी कर्मचारियों के मुद्दों पर संतुलित और सही विचार-विमर्श किया जा सके। महासंघ अब प्रदेश के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों के कल्याण और अधिकारों के मुद्दे को लेकर सरकार से ठोस निर्णय लेने की दिशा में एक सशक्त अभियान छेड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें