06:06 PM, 05-Dec-2022
बीते चुनाव के मुकाबले इस बार दो प्रतिशत कम हुआ था मतदान
विधानसभा क्षेत्र में इस बार 2017 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले इस बार करीब दो प्रतिशत कम मतदान हुआ है। इस बार कुल 89,855 मतदाताओं में से 57,021 ने अपने मत का इस्तेमाल किया और कुल मत प्रतिशत 63.46 रहा। विधानसभा क्षेत्र में 45,175 पुरुष और 44,679 महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में इनमें से 26,029 पुरुष और 30,991 महिला मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। इसके अतिरिक्त 835 बैलेट जारी हुए हैं, जबकि 1,497 सेना के मतदाता हैं।