फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हथकरघा प्रदर्शनी में महिलाओं को लुभा रहीं बनारसी साड़ियां और सूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दो हजार से 20 हजार तक बिक रही बनारसी साड़ी, 1200 से 5 हजार तक बिक रहे सूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान के पद्मदेव कांप्लेक्स में वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय और बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में महिलाओं की खूब भीड़ उमड़ी। महिलाओं के लिए बनारसी साड़ियां और सूट मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बनारसी साड़ियां दो हजार से 20 हजार तक बिक रही हैं और बनारसी सिल्क के सूट 1200 से 5 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। प्रदर्शनी में सूट का कपड़ा भी है जिसे महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। इनमें मधुबनी, कलमकारी और वर्ली का काम किया गया है। प्रदर्शनी में करीब 35 स्टॉल लगाए गए हैं। बनारस हरसोस हथकरघा क्लस्टर विकास समिति की ओर से सिल्क की साड़ियां और सूट प्रदर्शित किए गए हैं जिन्हें महिलाएं और युवतियां खूब पसंद कर रही हैं। स्टॉल संचालक जैन ने बताया कि बनारसी साड़ियां दाे हजार से 20 हजार, जामवार सूट 2 हजार से 6500 रुपये, बनारसी सिल्क सूट 1200 से 5000 रुपये, सिल्क की साड़ी 1500 से 20 हजार रुपये तक बिक रही है। महिलाएं नेट सिल्क और गोल्डन फ्लावर वर्क वाली साड़ियां खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें