राज्य कर एवं आबकारी विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने सरकार को पत्र लिखकर 100 पुलिस कर्मी मुहैया कराने की मांग की है। इसके अलावा लंबे समय से वित्त विभाग के पास विचाराधीन आबकारी पुलिस के प्रस्ताव को भी फिर से मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास ले जाने के लिए कदमताल शुरू कर दी गई है।
मंडी में जहरीली शराब से सात लोगों की मौत के बाद अब राज्य कर एवं आबकारी विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने सरकार को पत्र लिखकर 100 पुलिस कर्मी मुहैया कराने की मांग की है। इसके अलावा लंबे समय से वित्त विभाग के पास विचाराधीन आबकारी पुलिस के प्रस्ताव को भी फिर से मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास ले जाने के लिए कदमताल शुरू कर दी गई है। विभाग ने हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, ऊना और बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में सभी शराब ठेकों में स्टॉक की चेकिंग शुरू करा दी है।
विज्ञापन
इस कवायद के जरिये यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ठेकों में अवैध रूप से निर्मित शराब की सप्लाई न हुई हो। चूंकि, वीआरवी फूड्स को वीआरवी फूल्स का लेबल लगाकर शराब सप्लाई की गई है। ऐसे में इस काम को बेहद बारीकी के साथ किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में शराब का उत्पादन और बॉटलिंग करने वाली इकाइयों की भी चेकिंग कराई जा रही है।