एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) और नौ सेना अकादमी की रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए रेलवे एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इन परीक्षाओं के राजधानी शिमला में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और उनके अनुरक्षकों की सुविधा के लिए कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ट्रेन का संचालन किया जाएगा। एग्जाम स्पेशल ट्रेन 6 सितंबर रविवार को सोलन से सुबह 4:30 बजे चलेगी और शिमला सुबह 7:10 बजे पहुंचेगी। परीक्षा खत्म होने के बाद शाम 6:30 बजे स्पेशल ट्रेन शिमला से रवाना होगी और रात 9:10 बजे सोलन पहुंचेगी।