नवनिर्वाचित मोदी सरकार और चीन के बीच चल रही वार्ता के समय चीन की ओर से जारी किया नया नक्शा अथेंटिक नहीं है। नए नक्शे में चीन ने अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ भूभाग को अपना दर्शाया है।
यह एलओएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) का उल्लंघन है। हिमाचल स्थित मैकलोडगंज में अपने निवास स्थान पर एक विशेष वार्ता में निर्वासित तिब्बत सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री सामदोंग रिंपोछे ने कहा कि भारत और चीन के बीच जब भी कोई वार्ता शुरू होती है तब तब चीन इस तरह के हथकंडे अपनाकर मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव बनाने की कोशिश करता है।