फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज! हिमाचल में सस्ता हो गया सीमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सीमेंट 15 से 35 रुपये प्रति बैग सस्ता होने जा रहा है। मंगलवार को सीमेंट कंपनियों के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बैठक के बाद सरकार ने ये ऐलान किया।
विज्ञापन


बैठक में शामिल तीनों सीमेंट निर्माता कंपनियां जेपी, अंबुजा और एसीसी इस फैसले से सहमत हैं। वीरवार से कम हुए रेट मार्केट में दिखेंगे। दाम कहां कितने कम होंगे, ये ढुलाई की दूरी के हिसाब से तय होगा।

बार-बार सीमेंट रेट बढ़ने से परेशान सरकार के लिए भी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले यह अच्छी खबर है। प्रदेश में वर्तमान में सीमेंट के रेट 320 से 350 रुपये प्रति बैग हैं।
विज्ञापन

सीएम ने कहा बढ़ने नहीं देंगे कीमतें

सीमेंट कंपनियों के शीर्ष अफसरों के साथ सुबह पहले उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बैठक हुई। इसमें सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ बैठक की गई।

सीएम ने साफ किया कि प्रदेश सरकार ये सहन नहीं करेगी कि पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा हिमाचल के लोगों को मंहगी दरों पर सीमेंट मिले। उन्होंने सीमेंट कंपनियों से कहा कि कोई भी निर्णय लेने से पहले प्रदेश के लोगों के हितों को ध्यान में रखा जाए।

बैठक में मुख्य सचिव पी मित्रा, सचिव उद्योग आरडी धीमान, निदेशक उद्योग राजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन

अवैध खनन पर भी रोक लगाएगी सरकार

हिमाचल में अवैध खनन रोकने तथा रेत-बजरी के दामों में कमी लाने के लिए राज्य सरकार ने नदी किनारों, सरकारी भूमि और वन भूमि पर खदानों की खुली नीलामी करने का फैसला लिया है। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में ये निर्णय लिया गया। राज्य में 2009 से नदी-नालों में खदानों की नीलामी नहीं हुई है।

ये प्रतिबंध 5 साल बाद खुलने जा रहा है। सरकार ने शुरू में ऊना जिला में 30 खदानों की नीलामी करने का फैसला लिया है। इसके बाद कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में नीलामी होगी। उद्योग मंत्री ने बैठक के बाद कहा कि सूबे के अन्य हिस्सों के लिए खनन योजनाएं चरणबद्ध तरीके से तैयार की जा रही हैं। लीज 20 वर्ष के लिए वैध रखने का निर्णय लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें