प्रदेश पूर्व सैनिक वेलफेयर एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश की बैठक हमीरपुर में पूर्व सैनिक कॉरपोरेशन के सभागार में करवाई गई। इसकी अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर बृज लाल धीमान ने की। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान मुद्दा उठा कि हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर के पूर्व सैनिकों की जमीन का जो बंदोबस्त किया गया था वह गलत है। मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि इस बारे में कोई उचित कदम उठाया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि जो वन रैंक वन पेंशन की घोषणा की थी, उसका लाभ पूरी तरह नहीं मिल पाया है।
वन रैंक वन पेंशन में कई त्रुटियां पाई गई हैं, इस कारण इसका सही लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने कहा कि किसान और जवान वर्तमान में सरकार की नीतियों के शिकार हो रहे हैं।
इस दौरान मेजर रघुवीर सिंह, कैप्टन मिन्हास, कैप्टन शिव कुमार, शेर सिंह, अमर चंद, पूर्ण चंद, कश्मीर सिंह, दलीप चंद, धनी राम, प्रेम चंद, नंद किशोर, हेमराज, राजकुमार तथा पूर्व वीर नारियों उपस्थित रहीं।