घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना शाहपुर के प्रभारी करतार चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इनमें दीवार और बरामदे की छत पर गोली लगने के निशान भी शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भजन लाल के परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शिमला में नौकरी करता है और छोटा बेटा छह महीने पहले शादी के बाद विदेश में कार्यरत है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बड़े बेटे के ससुराल पक्ष के कुछ लोग उनके घर आए थे।
दोनों परिवारों के बीच किसी विषय पर कहासुनी हुई। इसके बाद भजन लाल अपने कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद दो गोलियां चलने की आवाज आई। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएमसी) की धारा 108 के तहत दर्ज किया है। जांच के दायरे में बड़े बेटे के ससुराल पक्ष के पांच से छह लोगों को भी शामिल किया गया है। थाना प्रभारी करतार चंद ने बताया कि सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी भी जांच की जाएगी। सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
चौली में सड़क किनारे मिला ब्यक्ति का शव
उधर, पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के किनारे शनिवार को एक शव बरामद हुआ। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय किसी राहगीर ने हाईवे के किनारे अनजान व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद स्थानीय ग्राम पंचायत चौली प्रधान ज्योति धीमान को सूचित किया। उसके बाद प्रधान की ओर से रक्कड़ पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी गई। माैके पर रक्कड़ पुलिस ने पाया व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रोमी(46 ) पुत्र प्रकाश चंद निवासी ग्लोड़ हमीरपुर के रूप में हुई है। रोमी शादी के बाद करीब 18 वर्षों से अपने ससुराल चौली में ही रहता था और ट्रक ड्राइवर था। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस थाना रक्कड़ के प्रभारी संदीप पटियाल ने पुष्टि करते हुए कहा शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर दिया है और छानबीन जारी है।