फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों में नौकरी का उत्साह, हजारों ने दिए साक्षात्कार

Sat, 15 Feb 2020 04:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के कोटे से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के सैकड़ों पदों को भरने के लिए सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर में पात्र पूर्व सैनिकों के साक्षात्कार हो रहे हैं। शनिवार को सिरमौर से करीब 300 पूर्व सैनिकों ने साक्षात्कार में भाग लिया। यह साक्षात्कार 10 फरवरी से शुरू हुए हैं और 28 फरवरी तक चलेंगे। इससे पूर्व जिला हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर के पूर्व सैनिकों के इंटरव्यू हो चुके हैं। प्रदेश भर से 4225 पूर्व सैनिकों को भर्ती के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


15 फीसदी कोटे से इन सभी पदों को भरा जाएगा। इनमें दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन और अन्य शैक्षणिक योग्यता अनुसार पदों को भरा जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग ने जनवरी माह में पात्र पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजना शुरू कर दिए थे। जिस आधार पर पात्र पूर्व सैनिक हमीरपुर स्थित निदेशालय में साक्षात्कार को पहुंच रहे हैं। साक्षात्कार में दस्तावेज जांचने संबंधी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

इन साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने वाले पूर्व सैनिकों को सूबे के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर तैनाती दी जाएगी। सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी अनुपम ठाकुर का कहना है कि शनिवार को जिला सिरमौर के पूर्व सैनिकों ने साक्षात्कार में भाग लिया। हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें