फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने खोला मोर्चा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 15 Feb 2020 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी चौक हमीरपुर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एबीवीपी की जिला इकाई ने तकनीकी विवि में सेल्फ फाइनांस पर चल रहे डिग्री कोर्स, प्रदेश विवि में परीक्षा परिणामों में देरी और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि देहरा व धर्मशाला में भवन निर्माण कार्य में हो रही देरी के साथ शिक्षा क्षेत्र में कमियों और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कहा कि सरकार जिस प्रकार तकनीकी विवि का मजाक बना रही है और इसमें पढ़ने वाले छात्रों का शोषण कर रही है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र संगठन ने कहा कि तकनीकी विवि में 8 कोर्सों की कक्षाएं लग रही हैं। इनके लिए नियमित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। सेल्फ फाइनेंस के नाम पर छात्रों से मोटी रकम वसूली जा रही है। सरकार तकनीकी विवि को अतिरिक्त अनुदान देती है तो छात्रों का बोझ कम किया जा सकता है। तकनीकी शिक्षा मंत्री को इसकी परवाह नहीं है। मंत्री कार्यक्रमों में अपना गुणगान तो करते हैं, लेकिन विवि को उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र बना रखा है।

विद्यार्थी परिषद तकनीकी शिक्षा मंत्री के इस रवैये के खिलाफ उनके ही कार्यक्रम में उनका घेराव करेगी। प्रदेश विश्वविद्यालय में भी छात्रों के सामने कई समस्याएं हैं। पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट एचपीयू घोषित नहीं कर पाया है। एबीवीपी के जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि सरकार को जल्द इन समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अन्यथा सरकार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री के खिलाफ आंदोलन और उग्र किए जाएंगे। अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें