पूर्व सैनिकों के आश्रितों को प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रोफेशनल कोर्स कर रहे पूर्व सैनिक के आश्रित 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आर्किटेक्चर, बीई, बीटेक, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर एंड फिशरी, एप्लाइड आर्ट एंड क्राफ्ट्स, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टैस्टिकल, मेडिकल, पत्रकारिता एंड मास कम्युनिकेशन, मीडिया एजूकेशन, टीचर्स ट्रेनिंग, लॉ एवं बीसीआई कोर्स और अन्य इंटीग्रेटेड कोर्स करने के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी।
कोर्स संबंधित सरकारी नियामक निकायों, यूजीसी, एमएचआरडी, एआईसीटीई, एमसीआई और डीसीआई से मान्यता प्राप्त हैं। सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के प्रोफेशनल कोर्स और आवेदन करने से संबंधित पूरी जानकारी केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उधर, उपनिदेशक सैनिक कल्याण स्कवाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट, सभी अपलोड किए दस्तावेजों की छायाप्रति और मूल दस्तावेजों सहित किसी भी कार्य दिवस वाले दिन सैनिक कल्याण कार्यालय में स्वीकृति को दे सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन जांच करवाने का समय सुबह दस से डेढ़ बजे तक होगा।