फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल का बयान, मोदी सरकार ने हिमाचल को दिलाया इंसाफ

Sat, 16 Sep 2017 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में प्रदेश को न्याय मिलने लगा है। स्वतंत्रता के बाद पहली बार भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड और सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड दोनों के चेयरमैन हिमाचल से हैं। डीके शर्मा को बीबीएमबी और नंदलाल शर्मा को एसजेवीएनएल का जिम्मा मिला है। 
विज्ञापन


एचआरटीसी में चल रही विजिलेंस की जांच पर धूमल ने कहा कि पांच साल से कांग्रेस सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार हुआ है। बद्दी में बैग में लाश मिलने, गुड़िया प्रकरण और वनरक्षक जैसे मामलों से स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह बिगड़ी हुई है। 

नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, उनकी हत्याएं, चोरी, डकैती, लूटपाट, हत्या को आत्महत्या में बदलने का प्रयास, बिलासपुर में डॉ. ज्योति ठाकुर की हत्या और उसको आत्महत्या में बदलने का प्रयास, तारा देवी के पास एक महिला का बेहोशी की हालत में मिलना और बाद में उसका देहांत हो जाना प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को दर्शाता है। 
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस सरकार को एक पल भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, बलदेव धीमान, नरेंद्र अत्री, रसील सिंह मनकोटिया, अंकुश दत्त, अजय शर्मा, सुरेश सोनी, वीरेंद्र ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, कमलनयन, राजेश गौतम, जग सिंह ठाकुर, अभिषेक और पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें