फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1070 किमी लंबे रूट पर बंद हुई ये बस सेवा, अब अगले साल होगी शुरू

Sat, 16 Sep 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम के सबसे लंबे रूट 1070 किलोमीटर दिल्ली-लेह मार्ग पर चलने वाली केलांग से लेह बस सेवा को बंद कर दिया गया है। करीब साढे़ तीन माह तक सेवा देने के बाद 15 सितंबर के बाद से अधिकारिक तौर पर इसे हर साल की भांति बंद कर दिया है। अब ये बस सेवा जिला मुख्यालय केलांग से आगे नहीं जाएगी। 
विज्ञापन



एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि दिल्ली से लेह रूट पर चलने वाली निगम की यह बस सेवा देश में सबसे लंबे रूटों में शुमार है। इसमें निगम के छह चालक और परिचालक सेवा देते हैं। बारलाचा तथा तंगलंगला दर्रा होकर गुजरने वाला यह रूट 18 हजार फीट की ऊंचाई से होकर गुजरता है।

इस दूरी को तय करने में 32 घंटे का समय लगता है। निगम ने मौसम के मिजाज को देखते हुए और बर्फबारी की आशंका को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर निगम ने बस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया है। साल 2016 में निगम ने 27 सितंबर से इस सेवा को बंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें