फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल या कोई और पद लेने की बात पर प्रेम कुमार धूमल ने दिया ये बयान

Sun, 07 Jan 2018 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राज्यपाल या कोई अन्य पद लेने की बात को आधारहीन बताया है। धूमल ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि कुछ लोग हर रोज कोई न कोई भ्रामक व तथ्यहीन प्रचार करने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


कभी मुझे राज्यपाल बनाकर तो कभी कुछ और पद देने जैसा प्रचार विभिन्न माध्यमों से करते रहते हैं। धूमल ने यह भी कहा है कि कुछ पार्टी विचाराधारा के कट्टर विरोधी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसी एक पवित्र संस्था को चुनावों में मेरे खिलाफ काम करने जैसा दुष्प्रचार करने में जुटे हुए हैं 

जो पूरी तरह से निराधार और भ्रामक है। कहा कि मुझे गर्व है कि उन्हें हमेशा संघ का आशीर्वाद तथा सहयोग मिला है। यही नहीं कहा कि वह भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता भी रहे हैं। 
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि मुझे पार्टी ने बहुत कुछ दिया है आज जो भी मानसम्मान उनके पास है वह सब पार्टी का दिया हुआ है। आग्रह किया कि कृपया किसी भी तरह की भ्रामक बातें न फैलाए जिससे कार्यकर्ताओं, पार्टी समर्थकों व आमजनों में गलत संदेश जाए।

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से राजभवन में मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।

इस मौके पर राज्यपाल ने आग्रह किया कि सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ राज्य में सत्तापक्ष और विपक्ष राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर प्रदेश हित में कार्य करें।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी और विपक्ष के उपयुक्त सुझावों को सत्तापक्ष भी नीति निर्धारण में स्थान देगा। इसके अलावा राज्यपाल से मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने भी मुलाकात की।

नेता प्रतिपक्ष से मिले संसदीय मामले मंत्री 
नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद मुकेश अग्निहोत्री से शनिवार को प्रदेश सरकार के संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुलाकात की। दोनों ने इस दौरान आने वाले समय में विधानसभा में सकारात्मक चर्चा होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें