फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडब्ल्यू नेगी की गिरफ्तारी पर धूमल ने सरकार पर साधा निशाना, दिया ये बयान

Fri, 17 Nov 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने शिमला के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी की गिरफ्तारी के बाद सरकार पर निशाना साधा है। धूमल ने कहा कि गुड़िया प्रकरण को लेकर वे पहले ही सरकारी कारगुजारी पर सवाल उठा रहे थे और चुनाव में भी यह मुद्दा था। 
विज्ञापन


उन्होंने पहले ही कहा था कि राज्य में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है और आज इस मामले में एक और पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी उनके आरोपों को पुख्ता किया है। धूमल ने यह बात शिमला में अपने आवास पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। 

धूमल ने कहा कि हिमाचल पुलिस की विश्वसनीयता इस हद तक गिर गई है कि लोग छोटे-छोटे मामलों में भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने बिगड़ी कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए ही भाजपा को वोट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी करेगी बागियों पर निर्णय

साथ ही दावा किया है कि जिस तरह से लोगों ने मतदान किया है, उससे लगता है कि बीजेपी का 60 प्लस का मिशन पूरा होगा। इससे पहले मतदान के बाद पहली बार शिमला पहुंचे धूमल का बालूगंज और उनके निवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक सुरेश भारद्वाज, किन्नौर के भाजपा नेता तेजवंत नेगी, गणेश दत्त के अलावा कई अन्य मौजूद थे। 

धूमल ने कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर पार्टी निर्णय करेगी। उन्होंने कहा कि अनुशासन समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी और उसी में कार्रवाई को लेकर फैसला होगा। कहा कि हिमाचल में दो दलों को वोट पड़ता है और वह पड़ चुका है और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी ने जो लक्ष्य रखा था, उसके पास वह पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें