फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdominal Obesity: हिमाचल प्रदेश में हर तीसरा शख्स पेट के मोटापे का शिकार, अध्ययन में हुआ खुलासा

Mon, 26 Jun 2023 10:01 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में हर तीसरे आदमी का पेट बढ़ा हुआ है। यहां पर 100 में से 56 लाेगों को पेट का मोटापा है। यह खुलासा आईसीएमआर-इंडियाब नेशनल क्रॉस सेक्शनल स्टडी में हुआ है। 
विज्ञापन
पेट का मोटापा(सांकेतिक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में हर तीसरे आदमी का पेट बढ़ा हुआ है। यहां पर 100 में से 56 लाेगों को पेट का मोटापा है। यह खुलासा आईसीएमआर-इंडियाब नेशनल क्रॉस सेक्शनल स्टडी में हुआ है। इसमें खुलासा हुआ है कि हिमाचल प्रदेश से भी ज्यादा बढ़े हुए पेट वाले लोग हरियाणा और पंजाब के हैं। हरियाणा में ऐसे लोग 60.6 फीसदी और पंजाब में 59.6 प्रतिशत हैं, जबकि उत्तराखंड में 48 प्रतिशत हैं। इस शोध में पेट के इस मोटापे को एब्डोबिनल ओबिसिटी नाम दिया गया है। इसके अनुसार हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में यह मोटापा 48.5 से लेकर 63.7 प्रतिशत पाया गया है।

विज्ञापन


हालांकि सामान्य मोटापे की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में यह 38.7 प्रतिशत है, जबकि हरियाणा में 39.6, पंजाब में 43.8 और उत्तराखंड में 35.1 प्रतिशत है। राज्य में 31 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में यह अध्ययन किया गया। इस अध्ययन के लिए हर राज्य से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अध्ययन में शामिल किया गया। हर राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में यह अध्ययन 2800 लोगों पर किया गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए 1200 लोग चयनित किए गए। हर राज्य से इस अध्ययन में 4-4000 लोग शामिल किए गए।

कारण: ज्यादा और असंतुलित खाना, काम नहीं करना
- इस अध्ययन परियोजना में शामिल आईजीएमसी शिमला के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार मोक्टा ने बताया कि ज्यादा, असंतुलित खाने और काम नहीं करने से कार्बोहाइड्रेट चर्बी में बदल जाता है। यह चर्बी पेट में जमा हो जाती है। पेट की चर्बी सबसे खराब होती है। यह मेटाबॉलिकली एक्टिव फैट होता है। यह विभिन्न प्रकार के रसायन छोड़ता है। यह इंसुलिन की कार्यक्षमता को कम कर देता है। इससे डायबिटिक होने की पूरी आशंका रहती है। पुरुषों की कमर का माप 90 सेंटीमीटर और महिलाओं में 80 सेंटीमीटर से ज्यादा होना पेट के मोटापे की परिभाषा में आता है। भारतीयों में वजन तो सामान्य है, मगर पेट असामान्य होता है। हिमाचल में भी यही हालात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें