फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी: विपिन परमार को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी में मिला सीधा प्रवेश

Mon, 26 Jun 2023 10:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

लोकसभा चुनाव में भाजपा जिला कांगड़ा पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। लिहाजा विपिन परमार के पार्टी और संगठन में अनुभव को देख उन्हें कोर कमेटी में लिया है।
विज्ञापन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में जिला कांगड़ा में बड़ी हार का सामना करने वाली भाजपा अब लोकसभा चुनाव को आता देख डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। इसको देखते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार को भाजपा की कोर कमेटी में सीधा प्रवेश दिया गया है। यह पहला मौका है कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बाद जिला के किसी नेता को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी में सीधे जगह दी गई हो।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि परमार को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी में शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार सरकार और संगठन में बेहतर काम करने वाले परमार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिना किसी घोषणा के सीधे एंट्री दी है। हालांकि चंबा के हर्ष महाजन के कोर कमेटी के लिए पार्टी ने घोषणा की है।

सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा जिला कांगड़ा पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। लिहाजा परमार के पार्टी और संगठन में अनुभव को देख उन्हें कोर कमेटी में लिया है। परमार हमीरपुर में हुई कोर कमेटी की बैठक में भाग ले चुके हैं। उम्र और स्वास्थ्य कारणों के चलते लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कोर कमेटी से दूरी बनाई हुई है।
विज्ञापन


परमार की एंट्री को शांता की विरासत संभालने जैसा माना जा रहा है। सुलह से कभी शांता कुमार भी चुनाव लड़ा करते थे। परमार ने सुलह से दूसरी बार लगातार जीत हासिल कर इतिहास लिखा है। अन्यथा, सुलह में शांता कुमार समेत कोई भी भाजपा या कांग्रेस का नेता लगातार दूसरी बार जीत हासिल नहीं कर सका है। विपिन परमार ने इतना ही कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, वह उसे अच्छी तरह से निभाएंगे।

मोदी-नड्डा की रैलियों को किया सफल संचालन
परमार ने कांगड़ा जिला में विस चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जी-20 देशों की बैठकें और अब जसूर में हुई भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली का बतौर प्रभारी सफल आयोजन किया है। एबीवीपी से लेकर युवा मोर्चा समेत आरएसएस की पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले परमार भाजपा के कई पदों पर रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें