फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तावेजों में जन्मतिथि को दुरुस्त करने का ईपीएफओ ने दिया मौका

Thu, 09 Apr 2020 11:28 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर ऑनलाइन सेवाओं की उपलब्धता और पहुंच बढ़ाने के लिए ईपीएफओ ने अपने फील्ड के लोगों को संशोधित निर्देश जारी किए हैं। इसमें पीएफ सदस्यों को ईपीएफओ रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि को सुधारने की सुविधा दी गई है। जससे कि उनके यूएएन की ई-केवाईसी अपडेट हो सके। ईपीएफओ शिमला की ओर से जारी सूचना के अनुसार आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि को अब सुधार के उद्देश्य से जन्म तिथि के वैध प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन


बशर्ते दोनों तारीखों में अंतर तीन वर्ष से कम हो। पीएफ सदस्य सुधार अनुरोध आवेदन ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। इसमें सदस्यों की जन्मतिथि के ऑनलाइन आवेदन यूआईडीएआई के साथ सत्यापित करने में ईपीएफ कार्यालय को आसानी रहेगी और पीएफ सदस्यों की जन्मतिथि सही करने के आवेदन की प्रक्रिया करने में बहुत कम समय लगेगा। 

ईपीएफओ के मुख्य कार्यालय ने अपने सभी फील्ड कार्यालयों को निर्देश दिया है कि इस वित्तीय संकट में पीएफ सदस्यों की मजबूती के लिए कोविड-19 के ऑनलाइन आवेदन करके उनको आर्थिक मजबूती सहयोग प्रदान करें। उनके आवेदनों का निपटारा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें