फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए इस दिन होगी परीक्षा

Thu, 12 Nov 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में कक्षा छठी तथा नौवीं में लड़कों के दाखिल के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल दाखिला परीक्षा तीन जनवरी, 2016 को आयोजित की जाएगी। दाखिले के लिए विद्यार्थी की आयु कक्षा छठी के लिए 10 से 11 वर्ष तथा कक्षा नौवीं के लिए 13 से 14 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन


दाखिले के लिए प्रोस्पैक्टस व आवेदन पत्र 21 नवंबर 2015 तक सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा, जिला हमीरपुर कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा प्रोस्पैक्टस व आवेदन पत्र डाक द्वारा भी मंगवाए जा सकते हैं। प्रोस्पैक्टस व आवेदन पत्र की कीमत कार्यालय से प्राप्त करने पर सामान्य विद्यार्थियों के लिए 450 तथा डाक द्वारा मंगवाने पर 500 रुपये है।

अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए स्कूल कार्यालय से प्राप्त करने पर 300 रुपये तथा डाक द्वारा मंगवाने पर 350 रुपये निर्धारित की गई है। डीसी मंडी संदीप कदम ने बताया कि दाखिला परीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल लालपानी शिमला तथा सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में बनाए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दाखिला परीक्षा तीन जनवरी, 2016 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें