अन्य विद्यार्थियों को हिंदी विषय का पाठ्यक्रम ही पढ़ाया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संदीप कुमार ने बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुसार सत्र 2019-20 के शुभारंभ पर हर स्कूल में पहली से पांचवीं और छठीं से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को इंग्लिश मीडियम सिलेबस पढ़ाने का प्रावधान किया जाएगा। हालांकि इंग्लिश मीडियम उन स्कूलों में ही पढ़ाया जाएगा।
जिन स्कूलों में विद्यार्थी, अभिभावक व एसएमसी इच्छा जाहिर करेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अंब के अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गी ने कहा कि अगर सरकार की ओर से प्राथमिक स्कूलों में इंग्लिश मीडियम सिलेबस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी तो इच्छुक विद्यार्थियों को इसका लाभ देने के लिए शिक्षक भी आगे आएंगे।