फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में चलती बस के इंजन में लगी आग, बाहर निकलने की होड़ में कई सवारियों को आईं चोटें

Fri, 15 Mar 2024 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं/भगेड़ (बिलासपुर)

सार

 घुमारवीं शहर के दकड़ी चौक पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस के इंजन में आग लग गई। बस से नीचे उतरने की होड़ में कुछ सवारियां चोटिल भी हुई हैं। यह बस शिमला से स्योह जा रही थी।
 
विज्ञापन
चलती बस के इंजन में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं शहर के दकड़ी चौक पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलती बस के इंजन में आग लग गई। बस से नीचे उतरने की होड़ में कुछ सवारियां चोटिल भी हुई हैं। यह बस शिमला से स्योह जा रही थी। जानकारी के मुताबिक एचआरटीसी की बस शुक्रवार दोपहर घुमारवीं के दकड़ी चौक पहुंची तो इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। इसी बीच सवारियों में अफरातफरी मच गई। बस से बाहर निकलने की होड़ में कुछ सवारियां मामूली रूप से चोटिल हो गईं।

विज्ञापन


चालक ने स्थानीय लोगों का सहयोग लिया और इंजन में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया। उधर, पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने लोगों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। उपचार के बाद सवारियों को छुट्टी दे गई। बस धर्मपुर डिपो की थी, जिसमें कुल 27 सवारियां सवार थीं। बस चालक संतोष कुमार ने बताया कि जैसी ही बस को सवारियां ने रुकवाया तो इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया और एकदम से आग लग गई। गनीमत रही कि हादसा बीच बाजार में हुआ, जिस वजह से स्थानीय लोगों ने समय रहते आग बुझाने में बस चालक की सहायता की। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें