फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी का स्थानीय कार्यालय भी करेगा वीरभद्र केस की जांच

Mon, 16 Nov 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय का शिमला स्थित स्थानीय कार्यालय भी वीरभद्र मामले में जांच में सहयोग करेगा। ईडी के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय स्थानीय कार्यालय की मदद से करेगा।
विज्ञापन


ईडी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय में मामला दर्ज किया है। यह मामला प्रीवेंशन टू मनी लांन्ड्रिंग एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। यह मामला सितंबर में सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए आय से अधिक संपत्ति मामले को आधार बनाकर दर्ज किया गया है।

इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर वर्ष 2009 से लेकर 2011 के बीच 6.1 करोड़ रुपये के धन को अर्जित करने से संबंधित सही स्रोत नहीं दिखा पाने के आरोप हैं। इसी मामले में सीबीआई ने सितंबर माह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कई ठिकानों पर भी दबिशें दी थीं। ईडी का स्थानीय कार्यालय शिमला में है। इसके प्रमुख हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारी भूपिंद्र सिंह नेगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें