फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर में खर्राटे मारता रहा कर्मचारी, इंतजार में खड़े रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
काम करवाने दफ्तर पहुंचे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। कर्मचारी सीट पर तो बैठा था मगर खर्राटे मार रहा था। लोगों की लंबी लाइनें लग गई मगर जनाब नहीं उठे। ये मामला सामने आया हिमाचल के बीबीएन में।
विज्ञापन


यहां के एक कार्यालय में लोगों की लाइन लगी रही लेकिन कार्यालय में तैनात कर्मचारी इस दौरान खर्राटे मारता रहा। लोगों को कर्मचारी की नींद खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ा। कर्मचारी के नींद से जागने के बाद ही लोगों के काम हो पाए।

कर्मचारी महत्वपूर्ण विभाग में तैनात है। इस दौरान कार्यालय में आधा दर्जन से अधिक लोग अपने निजी कार्य से आए हुए थे।

काम नहीं, आराम फरमा रहा था कर्मचारी

जैसे ही लोग काउंटर पर गए तो वहां पाया कि तैनात कर्मचारी की आंख लग गई। कर्मचारी कुर्सी के हैंडल पर सिर रखकर आराम फरमा रहा था। दफ्तर में मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने भी उसे जगाने की जहमत नहीं की।

बीडीसी उपाध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश सदस्य बबलू पंडित, समाज कल्याण यंग स्टार क्लब के संस्थापक राजेंद्र राणा, पूर्व प्रधान जय चंद, उमा चंद महाजन, राजकुमारी नेगी, उदय राम, पत राम ठाकुर ने बताया कि बीबीएन में कर्मचारियों पर कोई लगाम नहीं है। कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सो जाते हैं, जिससे आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

तो खींचना पड़ा फोटो

काफी देर तक कर्मचारी नींद से नहीं जागा तो लोगों ने उसका फोटो खींच लिया। इस पर अन्य कर्मचारियों ने उसे जगाया। इसके बाद जाकर काम शुरू हो पाया। पूरा दिन कर्मचारी के इस कारनामे के चर्चे चलते रहे।

उधर, संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी ने बताया कि ऐसी शिकायत उनके पास नहीं आई है। यह मामला उनके किस कार्यालय का है, फोटो देखने के बाद ही पता लगेगा। अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी जांच कर दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें