फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई हमले को लेकर लखवी पर रिजिजू ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि भारत मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-ताइबा के सरगना जकी उर रहमान लखवी के वॉयस सैंपल की पाकिस्तान से फिर मांग करेगा। लखवी के वायस सैंपल देने से इंकार करने से एक बार फिर साफ हो गया है कि पाकिस्तान की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। भारत ने कई बार पाकिस्तान को मुंबई हमले के सबूत दिए हैं। पाकिस्तान आतंकवादियों की मदद कर रहा है।
विज्ञापन


यही वजह है कि पाक लखवी के वॉयस सैंपल देने का वायदा कर पीछे हट रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत- पाक वार्ता में कश्मीर को शामिल करने के पाकिस्तान के रुख के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश लौटने पर कोई फैसला होगा। दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मनाली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति के आईटीबीपी कैंप में रुकेंगे रिजिजू

उन्होंने कहा कि कश्मीर और हिमाचल से लेकर अरुणाचल तक चीन के साथ सटी सीमा पर आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए वे दौरे कर रहे हैं। पहले भी इस पर सरकारों ने कार्य किया है परंतु वर्तमान सरकार इस दिशा में तत्परता से काम कर रही है। अगले चार वर्षों में इसके परिणाम सामने आएंगे।

पहले सीमा से सटे क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के लिए कम बजट दिया जाता था लेकिन अब अधिक बजट का प्रावधान किया जाएगा। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किरेन रिजिजू बुधवार को लाहौल-स्पीति के समदु जाकर आईटीबीपी कैंप में रुकेंगे। वहां पर जवानों से मिलेंगे और उनको दी जानी वाली सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद काजा में की-मोनेस्ट्री भी जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें