फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वेतन बढ़ोतरी रोकने से सैहब कर्मचारी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में सफाई का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने सालाना दस फीसदी वेतन बढ़ोतरी रोकने के एजीएम के फैसले के खिलाफ शनिवार को बैठक बुलाई है। इसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि इस फैसले से नुकसान होगा। कर्मचारियों की तनख्वाह पहले ही कम है।
विज्ञापन


अब यदि सालाना वेतन बढ़ोतरी भी रोक दी तो इससे कर्मचारियों की परेशानी बढ़ेगी। हाल ही में प्रदेश सचिवालय में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में हुई सैहब सोसायटी की आम सभा में कर्मचारियों को हर साल 10 फीसदी वेतन बढ़ोतरी देने पर रोक लगाई है। इन कर्मचारियों को भी बाकी सरकारी महकमों की तर्ज पर वेतन बढ़ोतरी दी जाएगी। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह का कहना है कि बैठक में चर्चा कर आगामी फैसला लिया जाएगा। यह कर्मचारी विरोधी फैसला है जिसका विरोध किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें