फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: स्कूल के मैदान में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग

Thu, 03 Mar 2022 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

धर्मशाला पुलिस मैदान पर हेलिकॉप्टर लैंड होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते धुंध के बीच दृश्यता कम होने पर सिगनल टूट गया, जिससे हेलिकॉप्टर धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर दूर खटेहड़ स्थित एक निजी स्कूल के मैदान पर उतारना पड़ा।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास खटेहड़ में एक निजी स्कूल के मैदान पर गुरुवार को एक हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। हेलिकॉप्टर में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल परिवार सहित शिमला से धर्मशाला आ रहे थे। धर्मशाला पुलिस मैदान पर हेलिकॉप्टर लैंड होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते धुंध के बीच दृश्यता कम होने पर सिगनल टूट गया, जिससे हेलिकॉप्टर धर्मशाला से करीब 10 किलोमीटर दूर खटेहड़ स्थित एक निजी स्कूल के मैदान पर उतारना पड़ा।

विज्ञापन


 जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि हेलिकॉप्टर से केंद्रीय प्रहलाद पटेल परिवार सहित शिमला से धर्मशाला आ रहे थे। हेलिकाप्टर पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में लैंड होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते दृश्यता न होने पर हेलिकॉप्टर की खटेहड़ में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस पहुंचाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा भी मौजूद थे। 

घरों की छतों के करीब से गुजरा हेलिकाप्टर, ग्रामीणों में दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर लैंड करवाते समय पायलट को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हेलिकाप्टर लोगों के घरों की छतों से बिलकुल पास से होकर गुजरा, जिससे ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें