फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिजली बोर्ड की व्यवस्थाएं फ्यूज, 21 घंटे गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीरन में लगाए शिविर में न आधारकार्ड बने, अंधेरे में गुजरी सैकड़ों लोगों की पूरी रात
विज्ञापन

स्थानीय युवाओं ने खुद फ्यूज लगा बहाल की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से पीरन में 21 घंटे तक बिजली गुल रही। इस कारण लोगों के आधारकार्ड नहीं बन पाए। यही नहीं लोगों को पूरी रात भी अंधेरे में काटना पड़ी।

आधारकार्ड बनाने के लिए यहां विशेष शिविर लगाया गया था। लेकिन शिविर में आए सौ के करीब लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। अहम बात यह है कि 21 घंटे बाद भी बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने नहीं बल्कि स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर फ्यूज लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल की। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी कोटी में बैठते हैं जोकि इस क्षेत्र से करीब 34 किलोमीटर दूर है। बिजली लाइनों में छोटी सी खराबी आने पर कर्मचारी को कोटी से आना पड़ता है जिसके लिए बोर्ड कोई वाहन सुविधा भी नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीरन पंचायत की प्रधान किरण शर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर पीरन में डाक विभाग ने आधारकार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया था। इसमें पूरी पंचायत के सौ से अधिक लोग अपने छोटे बच्चों सहित पहुंचे थे लेकिन बुधवार को दोपहर 2 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और वीरवार सुबह 11 बजे बहाल हो पाई। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के अधिकारियों से शिविर में एक कर्मचारी भेजने का आग्रह किया था लेकिन बोर्ड ने कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया। किरण शर्मा ने बताया कि बिजली लाइनों के रखरखाव के अभाव में पीरन पंचायत में अक्सर बिजली गुल रहती है। इस क्षेत्र में बिजली बोर्ड का कोई तकनीकी कर्मचारी न होने से स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाते हैं जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि पीरन पंचायत में किसी कर्मचारी को स्थायी रूप से तैनात करें। वहीं विद्युत बोर्ड के उपमंडल जुन्गा के एसडीओ यशंवत सिंह ने बताया कि पीरन में किसी कर्मचारी को स्थायी रूप से तैनात करने बारे उच्चाधिकारियों के साथ बात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें