फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीबी निदेशक मंडल चुनाव के लिए बिछी बिसात, 30 सितंबर को मतदान

Wed, 05 Aug 2020 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल चुनाव के बिसात बिछ गई है। चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है। करीब सात सात बाद यह चुनाव होने जा रहे हैं। 10 अगस्त को वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। 11 अगस्त को आपत्तियां दर्ज होंगी। इसके बाद तीस अगस्त को फाइनल वोट लिस्ट जारी की जाएगी। 17 सितंबर को नामांकन की प्रक्रिया होगी। 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक सदस्य मतदान करेंगे। इसी दिन चुनावी नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


निदेशक बनने के इच्छुक सभी उम्मीदवार अब जुगाड़ में लग गए हैं। प्रदेश भर में कुल पांच जिलों में कांगड़ा बैंक की 219 शाखाएं है। ऊना सहित कांगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति इसमें आते है। पांच जिलों के कुल 16 जोन से 16 निदेशक चुन कर आएंगे। इसके बाद सरकार की ओर से भी कुछ सदस्यों को मनोनीत किया जाता है। बैंक के एमडी और जीएम सहित कुल 24 सदस्य बोर्ड में होते हैं।   ऊना में केसीसीबी की कुल 33, लाहौल-स्पीति जिले में में 6, कुल्लू में 26, कांगड़ा में 109, हमीरपुर में 42 शाखाएं हैं। सहायक पंजीयक अधिकारी सहकारी सभाएं ऊना रतन सिंह बेदी ने कहा कि चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें