फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिलासपुर हलके से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जम्वाल के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती

Fri, 20 Jan 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

याचिकाकर्ता ने भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जम्वाल सहित चुनाव आयोग, चुनाव अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक को प्रतिवादी बनाया है। आरोप लगाया गया है कि पोस्टल बैलेट की मतगणना के दौरान अनियमितताएं बरती गई हैं। चुनाव अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिलासपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा विधायक त्रिलोक जम्वाल के चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। कांग्रेस नेता बंबर ठाकुुर ने चुनाव याचिका के माध्यम से मतगणना में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। याचिकाकर्ता ने भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जम्वाल सहित चुनाव आयोग, चुनाव अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक को प्रतिवादी बनाया है। आरोप लगाया गया है कि पोस्टल बैलेट की मतगणना के दौरान अनियमितताएं बरती गई हैं। चुनाव अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


दलील दी गई कि नियम 54ए के तहत पोस्टल बैलेट की मतगणना ईवीएम की गिनती से 30 मिनट पहले की जानी होती है, जबकि याचिकाकर्ता के मामले में ईवीएम की गिनती पहले की गई। याचिकाकर्ता ने अदालत ने  गुहार लगाई है कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को निरस्त किया जाए। चुनाव अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक को आदेश दिए जाएं कि इस क्षेत्र से याचिकाकर्ता को विजयी घोषित किया जाए। 

अनियमितताएं बरतने पर अब तक तीन याचिकाएं दायर 
भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ अब तक तीन याचिकाएं हो चुकी हैं। पहली चुनाव याचिका में श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र से रामलाल ठाकुर ने रणधीर शर्मा के चुनाव को चुनौती दी है। दूसरी याचिका मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र से विजयी रहे भाजपा नेता इंद्र सिंह के चुनाव को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने चुनौती दी है। तीसरी में बंबर ठाकुर ने त्रिलोक जम्वाल के चुनाव पर आपत्ति दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें