फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तय होगा कितने प्रत्याशी लड़ेंगे शहरी निकाय और पंचायत प्रधान पद के चुनाव

Sat, 27 Mar 2021 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • हिमाचल में चुनाव लड़ने के लिए 1073 नामांकन भरे गए
  • नगर निगम चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाए जा रहे
  • चार एमसी, छह नगर पंचायतों व पंचायत प्रधान पदों के लिए  7 अप्रैल को मतदान 
विज्ञापन
चुनाव-सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों के वार्ड सदस्य और पंचायत प्रधान पद का चुनाव के लिए कितने उम्मीदवार मैदान में रहेंगे, शनिवार को प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद यह तस्वीर साफ होगी। चार नगर निगमों, छह नगर पंचायतों के वार्ड सदस्यों और तीन ब्लॉकों के प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए 1073 नामांकन भरे गए हैं। मंडी नगर निगम में एक नामांकन छंटनी में रद्द हो गया है। राज्य चुनाव आयोग नामांकन वापसी के बाद उम्मीदवारों को उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित करेगा। नगर निगम चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाए जा रहे हैं। नगर पंचायतों और पंचायत प्रधानों के चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं होंगे। मतदान 7 अप्रैल को होगा।  

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के  चुनाव कार्यक्रम के अनुसार धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर निगम के साथ छह नगर पंचायतों चिड़गांव, नेरवा, आनी, निरमंड, कंडाघाट और अंब नगर पंचायतों सहित कुल  जिला शिमला के चौपाल, टुटू ब्लाक और जिला मंडी के धर्मपुर ब्लॉक की 128 पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। 27 मार्च को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में डटे उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें