फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ड्यूटी: हिमाचल में सात आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार

Tue, 08 Feb 2022 08:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सरकार ने आईएएस अधिकारियों  कैप्टन(सेवानिवृत) जेएम पठानिया, राजेश्वर गोयल, विनोद कुमार और गोपाल चंद के चुनावी ड्यूटी पर होने के कारण सात अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए गए हैं। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक प्रबोध सक्सेना की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पंजीयक सहकारी सभाएं राजेश शर्मा को निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायती राज, एक्स ऑफिशियो विशेष सचिव पंचायती राज, निदेशक बागवानी डॉ. आरके प्रूथी को एचपीएमसी, एग्रो इंडस्ट्री कॉरपोरेशन, एचपी एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और बागवानी विकास सोसाइटी के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया है।

विज्ञापन


राज्य विशेष सचिव उद्योग सचिव सीपी वर्मा को विशेष सचिव ऊर्जा, विशेष सचिव शिक्षा अश्वनी राज शाह को विशेष सचिव शहरी विकास, प्रदेश कौशल विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह को निदेशक हिपा का कार्यभार दिया गया है। आयुर्वेद निदेशक विनय सिंह को निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक विनय कुमार को पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें