फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल का मौसम: मध्य और उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार, लाहौल में तीन स्थानों पर हिमस्खलन

Tue, 08 Feb 2022 08:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में नौ फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी एक-स्थानों पर अंधड़ का भी येलो अलर्ट है। 
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद लाहौल का राशेल गांव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में फिर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में नौ फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी कुछ भागों में भी बारिश के आसार हैं। एक-स्थानों पर अंधड़ का भी येलो अलर्ट है।  प्रदेश के सभी भागों में 10 से 12 फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, मनाली-लेह मार्ग पर सिस्सू के पास मंगलवार को तीन स्थानों पर हिमखंड हुआ हैं। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं राजधानी शिमला व आसपास भागों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से लोगों को ठंड से भी कुछ राहत मिली है। 

विज्ञापन


राज्य में करीब 150 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन 
राज्य में हाल ही बारिश और बर्फबारी से 150 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह एक अनुमान है। राज्य सरकार ने सभी विभागों को वास्तविक अनुमान का आकलन लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इस बारे में केंद्र सरकार को क्षतिपूर्ति के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड और जलशक्ति कर्मचारियों को केवल आपात स्थिति में ही अवकाश 
हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, जलशक्ति विभाग के कर्मियों को केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी मिलेगी। इस बारे में भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। लोगों को दी जाने वाली सेवाएं किसी भी सूरत में प्रभावित न हो, इस बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
केलांग में न्यूनतम तापमान -10.4 , कल्पा -3.6, कुफरी 1.4, मनाली -1.8, डलहौजी 2.8, शिमला 4.0, सुंदरनगर 2.5, भुंतर 2.0, धर्मशाला 5.2, ऊना 7.0, नाहन 9.7, पामलपुर 5.5, सोलन 2.2, कांगड़ा 5.4, मंडी 3.9, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 6.7, चंबा 4.5, जुब्बड़हट्टी 6.8 और पांवटा साहिब में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान
शिमला का अधिकतम तापमान 13, केलांग 2.6, कल्पा 7.4,  डलहौजी 5.6, चंबा 19.3, धर्मशाला 19.4, कांगड़ा 21.4, भुंतर 19.7, हमीरपुर 22.5, ऊना 24, सुंदरनगर 21.4, भुंतर 23, कुफरी 5.6 और सोलन में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


मौसम बुलेटिन:

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें