फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सभी विभागों की वेबसाइट से जन प्रतिनिधियों के फोटो हटाने के निर्देश

Mon, 17 Oct 2022 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चुनाव विभाग ने आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए व्यापक व्यवस्था की है। आचार संहिता के किसी भी प्रकार के उल्लंघन के लिए सख्त कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने सोमवार को कहा कि चुनाव विभाग ने आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए व्यापक व्यवस्था की है। आचार संहिता के किसी भी प्रकार के उल्लंघन के लिए सख्त कदम उठाए हैं। चुनावों की घोषणा होने के 48 घंटों के भीतर सार्वजनिक संपत्तियों और सार्वजनिक स्थलों के दुरुपयोग के दृष्टिगत गत रविवार तक प्रदेश के सभी जिलों से 30,369 होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और झंडों और दीवार पर बनाए गए विज्ञापन हटाए हैं। सभी विभागों को उनकी आधिकारिक वेबसाइट से जन प्रतिनिधियों और राजनेताओं के फोटो हटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बताया कि चंबा में 3,439, कांगड़ा में 4,338, लाहौल-स्पीति में 498, कुल्लू में 875, मंडी में 3,319, हमीरपुर में 1,693, ऊना में 6,679, बिलासपुर में 698, सोलन में 1,302, सिरमौर में 3,473, शिमला में 3,782 और किन्नौर जिले में 273 होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, झंडे और दीवारों के विज्ञापन हटाए गए हैं। विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की 126 वेबसाइट चैक की गई हैं। उन्हें आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में निर्वाचन विभाग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के 72 घंटों के भीतर आचार संहिता को लागू करने के लिए त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की है। 

नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत प्रकोष्ठ गठित
प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव के लिए उड़नदस्तों एवं निगरानी दलों का गठन किया है। विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार व्यय, प्रलोभन के रूप में दी जाने वाली नकद राशि अथवा वस्तुएं, अवैध हथियार, विस्फोटक, शराब की तस्करी और असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। आयकर विभाग ने काले धन के इस्तेमाल पर कड़ी निगरानी रखने के लिए अपने शिमला कार्यालय में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष और शिकायत निगरानी कक्ष स्थापित किया है। नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर 1800-180-8089 की सुविधा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें