फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग: हिमाचल की लोकसभा और विधानसभा सीटों पर फिलहाल नहीं होंगे उपचुनाव

Sat, 04 Sep 2021 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासू ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका, प्रदेश में हो रही बारिश से बाढ़ और आपदा का खतरा और त्योहारी सीजन के चलते फिलहाल उपचुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित उपचुनाव को भारत निर्वाचन आयोग ने फिलहाल टाल दिया है। आयोग की बीते एक सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में मुख्य सचिव, स्वास्थ्य और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व डीजीपी ने कोविड, त्योहारी सीजन और मौसम का हवाला देते हुए चुनाव टालने की गुजारिश की थी। आयोग ने फैसला लिया है कि अब त्योहारी सीजन के बाद ही चुनावों पर फैसला होगा।

विज्ञापन


मंडी संसदीय सीट और कांगड़ा के फतेहपुर की विधानसभा सीट छह महीने पहले तत्कालीन सांसद व विधायक के निधन के चलते रिक्त हो गई थीं। सांविधानिक व्यवस्था के अनुसार छह महीने में चुनाव कराए जाने थे। इन दोनों सीटों के साथ हाल ही में खाली हुई अर्की और जुब्बल-कोटखाई सीट पर होने वाले उपचुनाव भी टल गए हैं। 

सूत्रों का कहना है कि मंडी लोकसभा क्षेत्र को छोड़कर बाकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की संभावना अब बेहद कम है। क्योंकि लोकसभा का टर्म तीन साल से ज्यादा का बचा है जबकि विधानसभा का कार्यकाल पंद्रह महीने है। आयोग ने त्योहारी सीजन के बाद उपचुनाव को लेकर विचार करने की बात कही है।
विज्ञापन


नवंबर में त्योहारी सीजन के खत्म होने के साथ ही बर्फबारी का सीजन शुरू हो जाएगा जो फरवरी तक चलता है। जनवरी से विधानसभा का कार्यकाल एक साल से कम का रह जाएगा। ऐसे में एक साल से कम समय में उपचुनाव न कराए जाने का नियम आड़े आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें