फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के पहले वोटर के साथ जोड़ा चौकीदार, चुनाव आयोग का नोटिस

Wed, 27 Mar 2019 10:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
श्याम सरन नेगी
विज्ञापन

देश के पहले वोटर श्याम सरण नेगी के नाम के साथ चौकीदार जोड़ने पर निर्वाचन आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने डीसी किन्नौर और श्याम सरण नेगी से पूछा है कि क्या यह पोस्टर व फोटो उनकी सहमति से तैयार किया गया है या नहीं। 

विज्ञापन


आयोग ने इस बारे में भाजपा नेता को भी नोटिस जारी किया है। आयोग को शिकायत की गई है कि भाजपा के एक नेता ने ट्विटर पर श्याम सरण नेगी का पोस्टर तैयार किया है। इसमें नेगी के फोटो के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ लिखा गया है।

लोकसभा चुनाव में ‘मैं भी चौकीदार’ लिखकर भाजपा के अभियान में शामिल किया गया है। हिमाचल में भाजपा नेता अपने फोटो के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ लिखकर फोटो पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ध्यान में आया मामला

इसके चलते इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। यह शिकायत निर्वाचन आयोग को रविवार को मिली है। सोमवार को आयोग ने इस शिकायत पर संज्ञान लिया गया है।

जिस पोस्टर को भाजपा नेता ने ट्वीट किया है, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर को भी टैग किया गया है। श्याम सरण को नीली टोपी पहनाई गई है। साइड में ‘वोट कर’ लिखा गया है, जबकि लेफ्ट साइड में ‘मैं भी चौकीदार’ और उसके ठीक ऊपर रवि राणा लिखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें