फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Hamirpur: एक दूसरे की संस्कृति के बारे में जानेंगे केरल और हिमाचल के विद्यार्थी

Wed, 15 Mar 2023 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

ऐक्याम 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत 19 मार्च से 23 मार्च 2023 तक एनआईटी कालीकट के 15 छात्रों के साथ 3 संकाय सदस्यों का एक दल हिमाचल प्रदेश की यात्रा करेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत केरल और हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए संस्कृति, कला और जीवन में प्रदर्शन के लिए ऐक्याम-2023 की शुरुआत की गई है। ऐक्याम 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत 19 मार्च से 23 मार्च 2023 तक एनआईटी कालीकट के 15 छात्रों के साथ 3 संकाय सदस्यों का एक दल हिमाचल प्रदेश की यात्रा करेगा। पहले दिन एनआईटी हमीरपुर में युवाओं के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन होगा।

विज्ञापन


इसके बाद पूरे हिमाचल प्रदेश सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। एनआईटी कालीकट के युवा छात्र और उनके साथ के फैकल्टी को पांच क्षेत्रों से अवगत करवाया जाएगा। छात्र मैक्लोडगंज, कांगड़ा किला और कला संग्रहालय, भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान, हिमाचल राज्य संग्रहालय सहित अन्य स्थानों की यात्रा करेंगे। एनआईटी हमीरपुर परिसर में भी उन्हें विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के छात्रों के साथ बातचीत करने और उनके साथ तरह-तरह की गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में आयोजन के नोडल संस्थान के रूप में एनआईटी हमीरपुर ने भी अपने संस्थान से कई संकाय सदस्यों के साथ 15 छात्रों के चयन की सुविधा प्रदान की। नोडल अधिकारी ईबीएसबी क्लब एनआईटी हमीरपुर डॉ. सुप्रिया जायसवाल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों को एक साथ लाने और सीखने के एक विशेष के अवसर के रूप में ऐक्याम-2023 कार्यक्रम एक बहुत ही दिलचस्प कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें