फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में खोले जाएंगे आठ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों के लिए जमीन चिह्नित, हाईटेक स्मार्ट क्लास रूम और इंडोर स्टेडियम से लैस होंगे स्कूल
विज्ञापन

50 बीघा जमीन पर होगा स्कूलों का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के लिए शिमला जिले में आठ राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोलेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने आठ विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए जमीन चिह्नित कर ली है।

शिमला की हर विधानसभा क्षेत्र में एक स्कूल स्थापित किया जाएगा। विधानसभा में बड़श रेडिसन होटल के नजदीक, शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जलोग, जुब्बल-कोटखाई में सरस्वती नगर, ठियोग में गजेड़ी, रोहड़ू के पलकन के नजदीक बराड़ा मार्ग पर, चौपाल के बोदना में, कुसुम्पटी के चमियाणा में और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के शिंगला में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल खोले जाएंगे। राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं जैसे हाईटेक स्मार्ट क्लास रूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, रेसिंग ट्रैक और स्विमिंग पूल आदि से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

हर स्कूल 50 बीघा जमीन पर बनेगा। यहां पर स्कूली बच्चों को रहने के लिए हाॅस्टल की सुविधा भी होगी। इसके अलावा जो बच्चे रोजाना स्कूल से घर आना जाना चाहते हैं उन्हें भी स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेखराम ने बताया कि भूमि चयन के बाद ले-आउट बनेगा जिसे परिवेश पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सभी औपचारिकताएं पूरी करने लिए विभाग कार्य कर रहा है।
विज्ञापन



जल्द शुरू करवाए जाएंगे कार्य
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि आठ विधानसभा क्षेत्रों में स्कूलों के लिए भूमि का चयन कर लिया है। इसके साथ ही आगामी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं जिन्हें जल्द पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल सुन्नी में खोला जा रहा है। इसके लिए 5 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदेश सरकार ने दे दी है। इसमें से एक करोड़ रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें