फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: निजी हाथों में जाएंगे प्रदेश पर्यटन निगम के आठ होटल, सूची जारी

Fri, 06 Mar 2026 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के आठ होटलों को ओएंडएम आधार पर निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
एचपीटीडीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के आठ होटलों को ओएंडएम आधार पर निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है। पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक ने इसे लेकर शुक्रवार को पर्यटन विभाग के विशेष सचिव को औपचारिक रूप से सूचित करते हुए होटलों की सूची भेज दी। इन होटलों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन होटलों में बिलासपुर का होटल लेक-व्यू (25 कमरे), मंडी जिले का होटल ममलेश्वर (10 कमरे) शिमला के प्रसिद्ध होटल एप्पल ब्लॉसम (26 कमरे) शामिल हैं। इसके अलावा कुल्लू का होटल सरवरी, कसौली का होटल ओल्ड रोसकॉमन, परवाणू का होटल शिवालिक, और रोहड़ू क्षेत्र के होटल चांसल व होटल गिरिगंगा को भी इस सूची में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन संपत्तियों में रेस्टोरेंट, बार, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग जैसी सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। इन होटलों को संचालन के लिए निजी हाथों में सौंपने की पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्यटन निगम के उप महाप्रबंधन धीरज बाली को हिमाचल प्रदेश बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (एचपीआईडीबी) के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए नामित किया गया है। धीरज बाली पर्यटन निगम के धर्मशाला स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय से इस मामले की देखरेख करेंगे। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य निगम के घाटे को कम करना और पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। निजी भागीदारी से इन होटलों के प्रबंधन में सुधार होने और पर्यटन राजस्व में वृद्धि होने की उम्मीद है। प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि इसे लेकर आगामी औपचारिकताएं एचपीआईडीबी पूरा करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें