फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HAS Appointments: हिमाचल में आठ एचएएस अफसरों को प्रशिक्षण के बाद दी नियुक्ति

Tue, 31 May 2022 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने 2021 बैच के आठ एचएएस अफसरों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। प्रोबेशन पर कार्यरत यह अफसर हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला में प्रशिक्षण ले रहे थे। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2021 बैच के आठ एचएएस अफसरों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। प्रोबेशन पर कार्यरत यह अफसर हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला में प्रशिक्षण ले रहे थे। एचएएस अमित कलथैक को सहायक उपायुक्त (विकास) और खंड विकास अधिकारी करसोग, मयंक शर्मा को सहायक उपायुक्त (विकास) और खंड विकास अधिकारी भौरंज, अर्शिया शर्मा को सहायक उपायुक्त (विकास) और खंड विकास अधिकारी ठियोग, आकांक्षा शर्मा को सहायक उपायुक्त (विकास) और खंड विकास अधिकारी नादौन, ओशिन को सहायक उपायुक्त (विकास) और खंड विकास अधिकारी नग्गर, मोहित रत्न को सहायक उपायुक्त (विकास) और खंड विकास अधिकारी मशोबरा और कुलवंत सिंह को सहायक उपायुक्त (विकास) और खंड विकास अधिकारी निचार के पद पर नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव को पुनर्रोजगार
 प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव रामसुभग सिंह के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव राम कृष्ण वर्मा को पुनर्रोजगार दे दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। वर्मा को एक जून 2022 से 31 मार्च 2023 तक पुनर्रोजगार दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें