फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत, एक घायल

Sun, 04 Mar 2018 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप एक ईनोवा कार गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। सड़क हादसा स्वारघाट के समीप काली मंदिर के पास हुआ।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ईनोवा कार नंबर पीवी (30एच-9103) अनियंत्रित होकर 100 फीट पहाड़ी से नीचे जा गिरी। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने तीखा मोड़ होने के कारण इस जगह पर सड़क के किनारे लोहे के बैरीकेड्स व पैरापिट लगाए हुए हैं। लेकिन ईनोवा कार इन्हें तोड़ती हुई सीधे पहाड़ी से नीचे जा गिरी। इसमें 9 लोग सवार थे जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

मृतकों में मनदीप सिंह, गोपी उर्फ जसवीर सिंह, गुरविंद्र सिंह, बलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, कंवलजीत सिंह, लक्की उर्फ प्रदीप सिंह ये सभी सात लोग काले पिंड तहसील गुनपुर अमृतसर पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


कंवलजीत सिंह, निवासी राजासांजी तहसील अजनाला अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। गंभीर रूप से घायल सुखदीप सिंह निवासी बोपारा पिंड अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। सुखदीप सिंह का कहना है की ईनोवा की ब्रेक फेल हो गई थी जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी

Trending Videos
विज्ञापन

सुखदीप ने बताया कि सभी श्रद्धालु मणिकर्ण गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद वापिस अपने घर अमृतसर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग अमृतसर (पंजाब) के रहने वाले थे।

स्वारघाट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाने में सहयोग किया है।

श्रीनयना देवी जी के डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि आठ लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है जहां सभी 8 लोगों का पोस्टमार्टम करवा कर इनके शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

दुर्घटना के कारणों की छानबीन व आगामी कार्रवाई स्वारघाट पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें