फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वुहान शहर नहीं गए थे दो हिमाचली समेत आठ चीनी नागरिक: परमार

Mon, 10 Feb 2020 07:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार समय-समय पर लोगों को परामर्श दे रही है। सोलन के दो हिमाचली और आठ चीनी व्यक्तियों ने बताया है कि उन्होंने पिछले दिनों चीन की यात्रा की। लेकिन उनमें से कोई भी वुहान शहर नहीं गया था। उनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ  के लिए उनकी जांच कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए कॉल सेंटर पर 104 और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 भी उपलब्ध हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड चिन्हित किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति ने पिछले 14 दिन के दौरान या 15 जनवरी के बाद चीन का दौरा किया है तो वह तुरंत इसकी जानकारी देना सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें